Computer output devices | Printer (प्रिंटर)

कंप्यूटर के आउटपुट डिवाइसों (Computer output devices) में से एक प्रिंटर भी हैं

इस लेख में कंप्यूटर के प्रमुख्य डिवाइसों (Computer output devices) में से एक आउटपुट डिवाइस के बारे में बताया गया है।

आउटपुट डिवाइस की चार अलग-अलग श्रेणियां हैं: विजुअल, डेटा, प्रिंट और साउंड। 
प्रत्येक आउटपुट डिवाइस उदाहरण का एक विशिष्ट इतिहास होता है|

Printer all in one (सर्व सुविधा युक्त प्रिंटर )

आज के समय में यह प्रिंटर सभी सुविधाओं (Printer all in one) के साथ आते है।

ये प्रिंटर विभिन्न सुविधाओं के साथ आ रहे है जिसमे printer wifi (विफई सुविधा) भी शामिल है।

आज कल कुछ प्रिंटर आ रहे है जिसमे स्कैन की सुविधा भी उपस्थित (printer with scanner) होती है।

आज कल बाजार में बहुत ही सस्ते और सुविधा युक्त प्रिंटर आ गए है।

एचपी (printer hp), कैनन (Printer canon) जैसी कंपनियां बाजार में प्रिंटर बेज रही है।

आजकल बाजार में बहुत ही सस्ते प्रिंटर (printer price) उपलब्ध है।

आज कल बाजार में फोटो प्रिंटर (printer photo) भी आ रहे है जिससे हम फोटो भी निकल सकते है।


Printer type (प्रिंटर के प्रकार )

प्रिंटर के दो प्रकार (Printer type) होते है प्रिंटर के दो प्रकार इस प्रकार (Printer type) है –

Computer output devices

  1. इम्पैक्ट प्रिंटर (Impact Printer)
  2. नॉन इम्पैक्ट प्रिंटर (Non Impact Printer)

 

 

 


Impact printer (इम्पैक्ट प्रिंटर) –

इम्पैक्ट प्रिंटर का उपयोग इनफार्मेशन को प्रिंट करने के लिए किया जाता है जो रिबन को स्ट्रीक करके करैक्टर को पेपर में प्रिंट करता है|

Impact Printer (इम्पैक्ट प्रिंटर) की प्रमुख्य विशेषताएं निम्नलिखित है –

  1. इस प्रिंटर का प्रिंट कॉस्ट बहुत कम होता है|
  2. प्रिंट करते समय बहुत आवाज करता है|
  3. प्रिंटिंग कॉस्ट बहुत कम होता है इस कारण से बहुत ज्यादा प्रिंट में यह प्रिंटर बहुत उपयोगी है|
  4. इम्पैक्ट प्रिंटर पेपर के साथ सीधे सम्बंधित होता है जो पेपर में इमेज बनाता है|

Impact Printer (इम्पैक्ट प्रिंटर) दो प्रकार के होते है

  1. करैक्टर प्रिंटर्स (Character Printers)
  2. लाइन प्रिंटर्स (Line Printer)

 

Character Printers (करैक्टर प्रिंटर्स) –

Computer output devices | Character Printer
Character Printers

करैक्टर प्रिंटर्स वह प्रिंटर होते है जो एक करैक्टर को एक ही समय में प्रिंट करता है| इस प्रकार के प्रिंटर को दो श्रेणियों में बांटा गया है-

  1. डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर(Dot Matrix Printer)
  2. डेज़ी व्हील प्रिंटर (Daisy Wheel Printer)

Printer dot matrix (डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर) – 

  • आज के बाजार में सबसे ज्यादा प्रचलित प्रिंटर में डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर प्रमुख्य प्रिंटर है|
  • डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर के प्रचलित होने का प्रमुख्य कारण इसके द्वारा आसानी से प्रिंट करने के क्षमता तथा प्रिंट करने में सस्ता है|
  • इस प्रिंटर द्वारा करैक्टर को डॉट के रूप में प्रिंट किया जाता है|
  • इसके हेड में पिन का एक समूह(matrix) होता है जिसका आकर (5*7, 7*9, 9*7 या 9*9) होता है| जो प्रिंट करते समय यह मैट्रिक्स बाहर आता है|
  • इस मैट्रिक्स(Matrix) के कारण ही इसे डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर(Dot Matrix Printer) कहते है|

Printer dot matrix (डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर) के लाभ –

Computer output devices - Dot Matrix Printer
Dot Matrix Printer
  1. प्रिंटर सस्ता होता है|
  2. डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर व्यापक रूप से इस्तेमाल किया|
  3. प्रिंटर की सहायता से हम बहुत से भाषा के करैक्टर को आसानी से प्रिंट किया जा सकता है|

Printer dot matrix (डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर) के नुकसान – 

  1. यह प्रिंटर धीमी गति से करैक्टर प्रिंट करता है|
  2. इस प्रिंटर के द्वारा प्रिंट किये गए करैक्टर की गुणवत्ता भी अच्छी नहीं होती है|

Daisy Wheel (डेज़ी व्हील) –

Computer output devices | Daisy Wheel
Daisy Wheel

डेज़ी व्हील प्रिंटर (Daisy Wheel printer) वह प्रिंटर जिसमे –

  • हेड एक व्हील पर होता है और पात्रों के अनुरूप पिन फुल की पंखुड़ियों की तरह होता है यही कारण है कि इसे डेज़ी व्हील प्रिंटर कहा जाता है।
  • इन प्रिंटरों का उपयोग आमतौर पर कार्यालयों में शब्द-प्रसंस्करण के लिए किया जाता है, जिन्हें बहुत अच्छी गुणवत्ता होती है|

डेज़ी व्हील(Daisy Wheel) के लाभ –

  1. इसकी गुणवत्ता डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर की तुलना में अच्छी होती है|
  2. इसकी प्रिंट गुणवत्ता अच्छी होती है
  3. इसके द्वारा प्रिंट करैक्टर के फॉण्ट भी चेंज किये जा सकते है|

डेजी व्हील (Daisy Wheel) के नुकसान –

  1. इस प्रिंटर की स्पीड डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर की तुलना में काफी कम होती है|
  2. यह प्रिंटर प्रिंट करते समय आवाज करता है|
  3. यह प्रिंटर डॉट मैट्रिक्स प्रिंटर की तुलना में मँहगा होता है|

लाइन प्रिंटर(Line Printer) – 

Computer output devices
Line printer

Line printer (लाइन प्रिंटर) वह प्रिंटर होता है जो एक समय में एक लाइन प्रिंट करता है|

लाइन प्रिंटर(Line Printer) दो प्रकार के होते है

  1. ड्रम प्रिंटर
  2. चैन प्रिंटर

 

 

 

 

 


ड्रम प्रिंटर(Drum Printer) –

Computer output devices | Drum Printer
Drum Printer
  • ड्रम प्रिंटर ड्रम के आकर के होते है इसी कारण से ही इसे ड्रम प्रिंटर कहते है|
  • इसमें ड्रम की सतह को कई पटरियों में विभाजित किया गया है। सभी ट्रैक कागज सामान आकार के बराबर हैं|
  • ट्रैक पर एक कैरेक्टर सेट उभरा हुआ है। यह प्रिंटर बाजार में विभिन्न वर्ण सेट 48 वर्ण सेट, 64 और 96 वर्ण सेट में उपलब्ध हैं।
  • ड्रम का एक चक्कर एक लाइन को प्रिंट करता है। ड्रम प्रिंटर गति में तेज हैं और प्रति मिनट 300 से 2000 लाइनों को प्रिंट करता हैं।

ड्रम प्रिंटर(Drum Printer) के लाभ  –

  1. इस प्रिंटर की प्रिंट करने की गति काफी अच्छी होती है|

ड्रम प्रिंटर(Drum Printer) के नुकसान –

  1. यह प्रिंटर काफी महंगे होते है|
  2. करैक्टर के फॉण्ट को बदला नहीं जा सकता है|

Chain printer (चैन प्रिंटर) –

Computer output devices | Chain printer
Chain printer
  • इस प्रिंटर में करैक्टर सेट का एक चैन का उपयोग किया जाता है इस कारण से इसे चैन प्रिंटर कहा जाता है|
  • इस प्रिंटर में 48, 64, या 96 करैक्टर के करैक्टर सेट होते है|

चैन प्रिंटर(Chain Printer) के लाभ –

  1. इस प्रिंटर में प्रिंट किये जाने वाले करैक्टर के फॉण्ट आसानी से बदले जा सकते है|
  2. इस प्रिंटर के द्वारा विभिन्न लैंग्वेज के करैक्टर सेट आसानी से प्रिंट किये जा सकते है|

चैन प्रिंटर(Chain Printer) के नुकसान

  1. यह प्रिंटर प्रिंट करते समय बहुत आवाज करता है|

Non- Impact printer (नॉन इम्पैक्ट प्रिंटर)

Non-Impact printer
Non-Impact printer
  • वह प्रिंटर है जो करैक्टर को बिना के उपयोग किये बिना प्रिंट करता है|
  • यह प्रिंटर एक ही समय में एक पेज को प्रिंट करता है| इस कारण से ही इसे पेज प्रिंटर भी कहते है|

यह प्रिंटर दो प्रकार (printer type) के होते है –

  1. लेज़र प्रिंटर्स (Laser Printer)
  2. इंकजेट प्रिंटर्स(Inkjet Printer)

(Non – impact printer) नॉन इम्पैक्ट प्रिंटर की गुणवत्ता

  1. यह प्रिंटर इम्पैक्ट प्रिंटर की तुलना में काफी अच्छा होता है|
  2. यह प्रिंटर प्रिंट करते समय आवाज नहीं करता है|
  3. इसकी प्रिंट करने की गुणवत्ता काफी अच्छी होती है|
  4. यह प्रिंटर विभिन्न तरह के फॉण्ट तथा फॉण्ट साइज को सपोर्ट करता है|

Printer laser (लेज़र प्रिंटर) –

  • Printer laser नॉन इम्पैक्ट प्रिंटर होते है|
  • यह प्रिंटर प्रिंट करने के लिए लेज़र लाइट का उपयोग कर डॉट बनाते है जिनका उपयोग करैक्टर के निर्माण में होता है
  • जिनको पेज में प्रिंट करने के लिए उपयोग किया जाता है|

Printer laser (लेज़र प्रिंटर) के लाभ –

  1. इसकी प्रिंट स्पीड काफी अच्छी होती है|
  2. प्रिंट गुणवत्ता भी काफी अच्छी होती है|
  3. इसकी द्वारा प्रिंट इमेज की गुणवत्ता भी काफी अच्छी होती है|
  4. इसके द्वारा कई प्रकार के फॉण्ट तथा करैक्टर साइज प्रिंट कर सकते है|

Printer laser (लेज़र प्रिंटर) के नुकसान –

  1. यह काफी महंगा होता है|
  2. इसके द्वारा सिंगल प्रिंट में मल्टीपल पेज प्रिंट नहीं कर सकते है|

Printer inkjet (इंकजेट प्रिंटर)  –

Inkjet Printer
Inkjet Printer

इंकजेट प्रिंटर (Printer inkjet) भी नॉन इम्पैक्ट प्रिंटर होते है यह एकदम नई टेक्नोलॉजी है|

यह (Printer inkjet) करैक्टर को प्रिंट करने के लिए इंक का प्रयोग करता है जो पेपर में स्प्रे की तरह डाला जाता है|

इसके द्वारा अच्छी गुणवत्ता के इमेज तथा करैक्टर प्रिंट किये जाते है|

Printer cartridge का उपयोग किया जाता है।

Printer inkjet (इंकजेट प्रिंटर) के लाभ –

  1. इसके (Printer inkjet) द्वारा अच्छी गुणवत्ता के प्रिंट प्राप्त किये जा सकते है|
  2. यह काफी विश्वसनीय होता है|

Printer inkjet (इंकजेट प्रिंटर) की हानि –

  1. यह प्रिंटर काफी महगें होते है तथा प्रिंट करने का कॉस्ट भी काफी ज्यादा होता है|
  2. यह लेज़र प्रिंटर की तुलना में काफी धीमा होता है|

Computer output devices source –

 

आप इस लेख के बारे में हमें हमारे email (info@cgpsc.info) के माध्यम से बता सकते है?


[ajax_load_more loading_style="infinite classic" post_type="post" posts_per_page="3" category="hindi-computer-notes-exams" scroll="false" sticky_posts="true"]

You might also enjoy: