भूपेश बघेल

भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष तथा छत्तीसगढ़ प्रदेश के तीसरे मुख्यमंत्री(Cheif Minister)है उन्हें छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने अपने मुख्यमंत्री के रूप में चुना है| वह छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह का स्थान लेंगे| भूपेश बघेल के पहले अजित जोगी छत्तीसगढ़ के पहले तथा डॉ रमन सिंह छत्तीसगढ़ के दूसरे मुख्यमंत्री के रूप में कार्य कर चुके है|

बचपन तथा उनकी शिक्षा

भूपेश बघेल का जन्म 23 अगस्त 1961 में हुआ था|

उनके पिता का नाम नंद कुमार बघेल तथा बिंदेश्वरी बघेल उनकी माता है|

उनका विवाह मुकेश्वरी बघेल से हुआ जो हिंदी के लेखक डॉ नरेंद्र कुमार वर्मा की पुत्री है तथा आध्यात्मिक गुरु स्वामी आत्मानंद की भतीजी हैं|

1993 से छत्तीसगढ़ मानव कुर्मी क्षत्रिय समाज के सदस्य तथा संरक्षक है|

 

 

राजनैतिक जीवन परिचय

  1.  अपना राजनैतिक जीवन स्वर्गीय श्री चंदूलाल चंद्राकर के सानिध्य तथा मार्गदर्शन में 1980 के दशक में शुरु किया |
  2. वह भारतीय युवा कांग्रेस को 1985 में शामिल हुए
  3. दुर्ग के वह भारतीय युवा कांग्रेस(ग्रामीण क्षेत्र) के 1990 से 1994 के बीच अध्यक्ष चुने गए|
  4. वह 1994 से 95 के बीच मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के अध्यक्ष रहे|
  5. वह मध्यप्रदेश विधानसभा क्षेत्र पाटन से 1993 तथा 1998 में लगातार दो बार चुने गए|
  6. भूपेश बघेल को दिग्विजय सिंह की सरकार में 1998 में राज्यमंत्री बनाया गया
  7. दिसंबर 1999 में उन्हें परिवहन मंत्री के रूप में नियुक्त किया गया|
  8.  जनवरी 2000 में मध्यप्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम में अध्यक्ष बनाया गया|
  9. वर्ष 2000 में भारत सरकार के द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य निर्माण के बाद वह छत्तीसगढ़ विधानसभा के सदस्य चुने गए तथा उन्हें राजस्व मंत्री,सार्वजनिक स्वास्थ्य इंजीनियरिंग तथा राहत कार्य का पद भार दिया गया|
  10. वह 2003 में चुनाव में पाटन सीट से फिर से चुने गए तथा परन्तु चुनाव में बीजेपी की जीत होने के कारण उन्हें प्रदेश विधान सभा में 2003 से 2008 के बीच विपक्ष के उप नेता के रूप में कार्य किया|
  11. उन्हें 2008 के विधासभा चुनाव में पाटन विधानसभा सीट से हार का सामना करना पड़ा|
  12. उन्हें 2009 के लोकसभा चुनाव में रायपुर से कांग्रेस के रूप में हार का सामना करना|
  13.  2013 विधानसभा चुनाव में अपनी पाटन सीट में वापस कब्ज़ा कर लिया इसके साथ ही वह अक्टूबर 2014 से छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस में अध्यक्ष के पद के रूप में कार्य कर रहे थे
  14. पार्टी के अन्य सदस्यों जैसे टी.एस. सिंहदेव, चरणदास महंत, पी. एल. पुनिया जैसे बड़े नेता उनकी सहायता कर रहे है|

प्रमुख्य बिंदु

  • जन्म -23 अगस्त 1961(57 वर्ष),छत्तीसगढ़
  • साल – भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस
  • राजनैतिक गुरु – श्री चंदूलाल चंद्राकर
  • कार्यकाल – छत्तीसगढ़ के तृतीय मुख्यमंत्री 17 दिसंबर 2018 – वर्तमान तक

Download Pdf

You might also enjoy: