Ancient history Quiz of India – प्राचीन भारत का इतिहास से सम्बंधित प्रश्न – उत्तर

इस क्विज में भारतीय प्राचीन इतिहास (Ancient history of India) से सम्बंधित प्रशनोत्तर पूछे जा रहे है जो आने वाली छत्तीसगढ़ परीक्षाओं जैसे छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CG PSC), पटवारी परीक्षा, राजस्व निरीक्षक (revenue inspector), श्रम निरीक्षक ( labour inspector), सहायक ग्रेड-II (Assistant grade-II) तथा सहायक ग्रेड-III जैसे परीक्षाओं (Assistant grade-III) हेतु अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।

इस प्रशनावली में हमने विभिन्न इतिहास के विभिन्न विषयों को सम्मलित किया गया है -1. बुद्ध तथा महावीर स्वामी के जीवन से सम्बंधित प्रश्न2. अंग्रेजी शासन से सम्बंधित प्रश्न3. वेदों तथा शास्त्रों से सम्बंधित प्रश्न4. अशोक के शासन कल से सम्बंधित प्रश्न5. मुग़ल काल से सम्बंधित प्रश्न आदि

 


  • टीपू सुल्तान ने अंग्रेज़ों के साथ युद्ध करते हुए कब वीरगति प्राप्त की?
    1. 1857 ई.
    2. 1793 ई.
    3. 1799 ई.
    4. 1769 ई.
See Answer

1799 ई.

 

  • बुद्ध में वैराग्य भावना किन चार दृश्यों के कारण बलवती हुई?
    1. बूढ़ा, रोगी, मृतक, संन्यासी
    2. अन्धा, रोगी, लाश, संन्यासी
    3. लंगड़ा, रोगी, लाश, संन्यासी
    4. युवा, रोगी, लाश, संन्यासी
See Answer

बूढ़ा, रोगी, मृतक, संन्यासी

 

  • सम्राट अशोक की वह कौन-सी पत्नी थी, जिसने उसे सबसे ज़्यादा प्रभावित किया था?
    1. चंडालिका
    2. चारुलता
    3. गौतमी
    4. कारुवाकी
See Answer

कारुवाकी

 

  • निम्नलिखित में से सबसे प्राचीन राजवंश कौन-सा है?
    1. मौर्य वंश
    2. गुप्त वंश
    3. कुषाण वंश
    4. कण्व वंश
See Answer

मौर्य वंश

 

  • अशोक के शिलालेखों को पढ़ने वाला प्रथम अंग्रेज़ कौन था?
    1. कर्नल टॉड
    2. जेम्स प्रिंसेप
    3. हेमचंद्र रायचौधरी
    4. चार्ल्स मैटकॉफ़
See Answer

जेम्स प्रिंसेप

 

  • महावीर ने ‘जैन संघ’ की स्थापना कहाँ की थी?
    1. कुण्डग्राम
    2. वैशाली
    3. पावापुरी
    4. वाराणसी
See Answer

पावापुरी

 

  • किस विदेशी दूत ने अपने को ‘भागवत’ घोषित किया था?
    1. मेगस्थनीज़
    2. हेलिओडोरस
    3. प्लूटार्क
    4. उपर्युक्त में से कोई नहीं
See Answer

हेलिओडोरस

 

  • वैदिक कालीन लोगों ने सर्वप्रथम किस धातु का प्रयोग किया?
    1. लोहा
    2. कांसा
    3. ताँबा
    4. सोना
See Answer

ताँबा

 

  • हल सम्बन्धी अनुष्ठान का पहला व्याख्यात्मक वर्णन कहाँ से मिला है?
    1. गोपथ ब्राह्मण में
    2. शतपथ ब्राह्मण में
    3. ऐतरेय ब्राह्मण में
    4. पंचविंश ब्राह्मण में
See Answer

शतपथ ब्राह्मण में

 

  • किस वेद की रचना गद्य एवं पद्य दोनों में की गई है?
    1. ऋग्वेद
    2. सामवेद
    3. यजुर्वेद
    4. अथर्ववेद
See Answer

यजुर्वेद

 

  • मलिक काफ़ूर को हज़ार दीनारी कहा गया था, क्योंकि-
    1. उसे 1000 दीनार में ख़रीदा गया था।
    2. वह 1000 सैनिकों का प्रधान था।
    3. उसके पास 1000 गाँवों का स्वामित्व था।
    4. वह 1000 दीनार प्रतिदिन दान करता था।
See Answer

उसे 1000 दीनार में ख़रीदा गया था।

 

  • हड़प्पा वासियों को निम्नलिखित में से किसका ज्ञान नहीं था?
    1. कुओं का निर्माण
    2. खम्भों का निर्माण
    3. नालियों का निर्माण
    4. मेहराबों का निर्माण
See Answer

मेहराबों का निर्माण

 

  • निम्न में से किस व्यक्ति को ‘बिना ताज का बादशाह’ कहा जाता है?
    1. बाल गंगाधर तिलक
    2. सुरेन्द्रनाथ बनर्जी
    3. राजा राममोहन राय
    4. महात्मा गाँधी
See Answer

सुरेन्द्रनाथ बनर्जी

 

  • हड़प्पा काल में ताँबे के रथ की खोज किस स्थान से हुई थी?
    1. कुनाल
    2. राखीगढ़ी
    3. दैमाबाद
    4. बनवाली
See Answer

दैमाबाद

 

  • महावीर स्वामी ‘यती’ कब कहलाए?
    1. घर त्यागने के बाद
    2. इन्द्रियों को जीतने के बाद
    3. ज्ञान प्राप्त करने के बाद
    4. उपर्युक्त में से कोई नहीं
See Answer

घर त्यागने के बाद

 

  • मोहन जोदड़ो के स्नानागार के पश्चिम में स्थित स्तूप का निर्माण किस काल में किया गया था?
    1. मौर्य काल
    2. कुषाण काल
    3. शुंग काल
    4. सातवाहन काल
See Answer

कुषाण काल

 

  • भारत में ‘धन का निष्कासन’ का क्या तात्पर्य है?
    1. भारत में निर्यात से अधिक आयात का होना।
    2. भारत से सोना-चाँदी विदेशों में ले जाना।
    3. प्रतिभा का पलायन।
    4. जो धन भारत से बाहर जाता था, उसके बदले में कुछ भी प्राप्त न होना।
See Answer

जो धन भारत से बाहर जाता था, उसके बदले में कुछ भी प्राप्त न होना।

 

  • ‘सिंध का बाग़’ या ‘मृतकों का टीला’ हड़प्पा सभ्यता के किस पुरास्थल को कहा गया है?
    1. हड़प्पा
    2. कालीबंगा
    3. मोहनजोदाड़ो
    4. लोथल
See Answer

मोहनजोदाड़ो

 

  • “कांग्रेस की स्थापना ब्रिटिश सरकार की एक पूर्व-निश्चित गुप्त योजना के अनुसार की गई।” यह किस पुस्तक में लिखा गया है?
    1. नवजीवन
    2. इण्डिया टुडे
    3. द पॉवर्टी एण्ड अनब्रिटिश रूल इन इण्डिया
    4. गोरा
See Answer

इण्डिया टुडे

 

  • ऐसा कौन-सा प्रथम सूफ़ी साधक था, जिसने अपने आपको अनलहक घोषित किया था?
    1. मंसूर हल्लाज
    2. जलालुद्दीन रूमी
    3. फ़रीदुद्दीन अत्तार
    4. इब्नुल अरबी
See Answer

मंसूर हल्लाज

 

  • “हिन्दुस्तान तलवार के ज़ोर पर जीता गया था।” यह कथन किसका है?
    1. लॉर्ड ऑकलैण्ड
    2. लॉर्ड एलगिन द्वितीय
    3. लॉर्ड कर्ज़न
    4. लॉर्ड डलहौज़ी
See Answer

लॉर्ड एलगिन द्वितीय

 

  • विष्णु के दस अवतारों की जानकारी का स्रोत निम्न में से किस पुराण में है?
    1. भागवत पुराण
    2. मत्स्य पुराण
    3. विष्णु पुराण
    4. मार्कण्डेय पुराण
See Answer

मत्स्य पुराण

 

  • किस विदेशी यात्री ने कृष्ण को ‘हेराक्लीज’ कहा?
    1. फ़ाह्यान
    2. ह्वेनसांग
    3. मेगस्थनीज़
    4. हेलिओक्लीज़
See Answer

मेगस्थनीज़

 

  • “आगरा तथा फ़तेहपुर सीकरी दोनों ही लन्दन से बड़े हैं”। यह कथन किसका है?
    1. बर्नियर
    2. रॉल्फ़ फ़्रिंच
    3. हॉकिन्स
    4. थॉमस रो
See Answer

रॉल्फ़ फ़्रिंच

 

  • बौद्ध धर्म की किस शाखा में मंत्र, हठयोग एवं तान्त्रिक आचारों को प्रधानता दी गई है?
    1. महायान
    2. हीनयान
    3. वज्रयान
    4. उपर्युक्त सभी
See Answer

वज्रयान

 

  • प्रसिद्ध ‘विजयविट्ठल मन्दिर’, जिसके 56 तक्षित स्तंभ संगीतमय स्वर निकालते हैं, कहाँ अवस्थित है?
    1. वेल्लोर
    2. काँची
    3. हम्पी
    4. श्रीरंगम
See Answer

हम्पी

 

  • मौर्यकालीन भारत में भूमि कर, जो कि राज्य की आय का मुख्य स्रोत था, किस अधिकारी द्वारा एकत्रित किया जाता था?
    1. अग्रोनोमाई
    2. सीताध्यक्ष
    3. शुल्काध्यक्ष
    4. अक्राध्यक्ष
See Answer

सीताध्यक्ष

 

  • ‘अष्ट दिग्गज’ निम्न में से किस राजा से सम्बन्धित थे?
    1. शिवाजी
    2. कृष्णदेव राय
    3. राजेन्द्र प्रथम
    4. यशोवर्मन
See Answer

कृष्णदेव राय

 

  • जैन साहित्य को निम्नलिखित में से इस नाम से भी जाना जाता है?
    1. आगम
    2. निगम
    3. ग्रन्थ
    4. बखार
See Answer

आगम

 

  • उन्नीसवीं सदी के महानतम पारसी समाज सुधारक कौन थे?
    1. जमशेदजी
    2. रूस्तम बहरामजी
    3. नवलजी टाटा
    4. बहरामजी एम. मल्लबारी
See Answer

बहरामजी एम. मल्लबारी

 

  • निम्नलिखित में से कौन-सा शासक ‘पृथ्वीराज चौहान’ के नाम से प्रसिद्ध है?
    1. पृथ्वीराज प्रथम
    2. पृथ्वीराज द्वितीय
    3. पृथ्वीराज तृतीय
    4. उपर्युक्त में से कोई नहीं
See Answer

पृथ्वीराज तृतीय

 

  • चित्तौड़ के ‘कीर्ति स्तम्भ’ का निर्माण किसने करवाया था?
    1. राणा सांगा
    2. राणा कुम्भा
    3. राणा प्रताप
    4. राणा उदय सिंह
See Answer

राणा कुम्भा

 

  • निम्नलिखित युग्मों में से कौन-सा सही सुमेलित नहीं है?
    1. बाबर – खानवा का युद्ध
    2. हुमायूँ – चौसा-खानवा का युद्ध
    3. अकबर- हल्दीघाटी का युद्ध
    4. जहाँगीर- बल्ख का युद्ध
See Answer

जहाँगीर- बल्ख का युद्ध

 

  • निम्नलिखित संगठनों में से किसने ‘शुद्धि आन्दोलन’ का समर्थन किया?
    1. आर्य समाज
    2. देव समाज
    3. ब्रह्म समाज
    4. प्रार्थना समाज
See Answer

आर्य समाज

 

  • ‘इण्डिया डिवाइडेड’ नाम की पुस्तक के लेखक कौन थे?
    1. मौलाना अबुल कलाम आज़ाद
    2. डॉ. राजेंद्र प्रसाद
    3. नरेन्द्र देव
    4. अरुणा आसफ़ अली
See Answer

डॉ. राजेंद्र प्रसाद

 

  • प्रसिद्ध विद्वान् अश्वघोष किसके शासनकाल में हुआ?
    1. अशोक
    2. हर्षवर्धन
    3. कनिष्क
    4. पुष्यमित्र शुंग
See Answer

कनिष्क

 

  • कुषाण वंश के वृक्ष का पता चलता है-
    1. राबाटक अभिलेख से
    2. रोसेटा अभिलेख से
    3. हाथी गुम्फा अभिलेख से
    4. शोडाष अभिलेख से
See Answer

राबाटक अभिलेख से

 

  • ‘मिलिन्द’ किस हिन्दी-यूनानी राजा को कहा गया है?
    1. मिरेकस
    2. मिनांडर
    3. डेमेट्रियस
    4. महापद्मनंद
See Answer

मिनांडर

 

  • शेरशाह के बाद और अकबर से पहले दिल्ली पर राज करने वाले हिन्दू राजा का नाम क्या था?
    1. पृथ्वीराज
    2. हेमू
    3. भोज
    4. पुष्यमित्र
See Answer

हेमू

 

  • ‘आर्य’ शब्द का शाब्दिक अर्थ क्या है?
    1. वीर या योद्धा
    2. श्रेष्ठ या कुलीन
    3. यज्ञकर्ता या पुरोहित
    4. विद्धान
See Answer

श्रेष्ठ या कुलीन

 

  • प्रसिद्ध दस राजाओं का युद्ध (दाशराज युद्ध) किस नदी के तट पर लड़ा गया?
    1. गंगा
    2. ब्रह्मपुत्र
    3. कावेरी
    4. परुष्णी
See Answer

परुष्णी

 

  • मौर्यकालीन गुफ़ाओं में सर्वाधिक प्राचीन गुफ़ा निम्न में से किस पहाड़ी पर है?
    1. नागार्जुन पहाड़ी
    2. नीलगिरि पहाड़ी
    3. बराबर पहाड़ी
    4. राजगीर पहाड़ी
See Answer

बराबर पहाड़ी

 

  • निम्न में से किस ग्रंथ में शूद्रों के लिए ‘आर्य’ शब्द का प्रयोग हुआ है?
    1. अर्थशास्त्र
    2. मुद्राराक्षस
    3. पाणिनि का अष्टाध्यायी
    4. बृहत्कथामंजरी
See Answer

अर्थशास्त्र

 

  • भूमिदान का प्रथम उल्लेख कब मिला?
    1. मौर्यों के समय में
    2. शुंगों के समय में
    3. सातवाहनों के समय में
    4. गुप्तों के समय में
See Answer

सातवाहनों के समय में

 

  • वशिष्ठीपुत्र पुलुमावी ने द्वितीय सदी के मध्य में सातवाहन राज्य की राजधानी किसे बनाया?
    1. औरंगाबाद
    2. प्रतिष्ठान
    3. मदुरा
    4. उपर्युक्त में से कोई नहीं
See Answer

प्रतिष्ठान

 

  • वैदिक नदी ‘कुभा’ (काबुल नदी) का स्थान कहाँ निर्धारित होना चाहिए?
    1. अफ़ग़ानिस्तान में
    2. चीनी तुर्किस्तान में
    3. कश्मीर में
    4. पंजाब में
See Answer

अफ़ग़ानिस्तान में

 

  • भारत के किस स्थल की खुदाई से लौह धातु के प्रचलन के प्राचीनतम प्रमाण मिले हैं?
    1. तक्षशिला
    2. अतरंजीखेड़ा
    3. कौशाम्बी
    4. हस्तिनापुर
See Answer

अतरंजीखेड़ा

 

  • निम्नलिखित में से ‘कर्म का सिद्धांत’ किससे संबंधित है?
    1. न्याय से
    2. मीमांसा से
    3. वेदांत से
    4. वैशेषिक से
See Answer

मीमांसा से

 

  • ‘चरक संहिता’ नामक पुस्तक किस विषय से संबंधित है?
    1. अर्थशास्त्र
    2. राजनीति
    3. चिकित्सा
    4. धर्म
See Answer

चिकित्सा

 

  • यज्ञ संबंधी विधि-विधानों का पता चलता है-
    1. ऋग्वेद से
    2. सामवेद से
    3. ब्राह्मण ग्रंथों से
    4. यजुर्वेद से
See Answer

यजुर्वेद से
Download Article in PDF

Ancient history quiz source

 For Ancient history quiz  


Follow us Here for daily news

Join us on Instagram
Join us on twitter
Twitter

 

 

 


 

You might also enjoy: